Vijay Solutions

Sarkari Yojna & Movie Review

  • Sarkari Yojna
  • Education
  • career
  • election
  • online process
  • Tips Tricks
  • Property
  • Payment
Reading: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा : साइंस के पेपर में यूं लाएं अच्छे मार्क्स
Share

Vijay Solutions

Sarkari Yojna & Movie Review

Search
  • Sarkari Yojna
  • Education
  • career
  • election
  • online process
  • Tips Tricks
  • Property
  • Payment
Follow US
Vijay Solutions > Uncategorized > यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा : साइंस के पेपर में यूं लाएं अच्छे मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा : साइंस के पेपर में यूं लाएं अच्छे मार्क्स

31/10/2023

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा- UPMSP UP Board 10th Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा 5 मई को होगी। छात्र छात्राओं के पास तैयारी करने का पर्याप्त समय है। इस विषय की तैयारी करते समय एक बात का खास ध्यान रखें की रसायन विज्ञान में रासायनिक समीकरणों और भौतिक विज्ञान में न्यूमेरिकल प्रश्न हल करते समय प्रयुक्त होने वाले सूत्र को अवश्य लिखना चाहिए। भौतिक विज्ञान में भौतिक राशियों के मात्रक अवश्य लिखें, मात्रक के निश्चित अंक होते हैं। इनके प्रश्नों में यदि कोई नियम लिखते हैं तो उस नियम से संबंधित फार्मूला अवश्य लिखें। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस की शिक्षिका अनिता पांडेय ने बच्चों को सलाह दी है कि यदि वे थोड़ा सा ध्यान दें तो शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Contents
  • यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
  • क्या कहते हैं विशेषज्ञ

अंकों का विभाजन यूपी बोर्ड परीक्षा
इकाई                                                  अंक

रासायनिक पदार्थ प्रकृति एवं व्यवहार         20
जैव जगत                                              20
अपवर्तन                                                 12
विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव               13
प्राकृतिक संसाधन                                     05

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

  • -कठिन बिंदुओं को चार्ट पर लिखकर अपनी स्टडी टेबल के सामने या जहां आप ज्यादा समय बिताते हैं वहां लगाइए। बार बार देखने से ये कठिन बिंदु आसान लगने लगेंगे और याद हो जाएंगे।
  • -न्यूमेरिकल्स अगर आप करेंगे तो पूरे अंक मिलते हैं। लेकिन उसके लिए आप पहले अभ्यास करें। राशि का मात्रक अवश्य लिखना है नहीं तो अंक पूरे नहीं मिलेंगे।
  • -प्रकाश में अगर प्रतिबिम्ब निर्माण से संबंधित प्रश्न कर रहे हैं तो किरण आरेख अवश्य बनाए। विद्युत परिपथ से संबंधित प्रश्न में धारा की दिशा अवश्य प्रदर्शित करें।
  • -रसायन विज्ञान में विद्यार्थी अक्सर सूत्र गलत ढंग से लिखते हैं। किसी भी यौगिक का सूत्र लिखने का एक निश्चित तरीका है उसी के अनुसार लिखें। 
  • -समीकरण को कॉपी में लिख कर अभ्यास करें और उसे संतुलित करें। कार्बनिक रसायन में बंध लगाते समय बहुत ध्यान दे। एकल बंध तथा द्विबन्ध से सारा अर्थ बदल जाता है।
  • -जीव विज्ञान में चित्र अवश्य बनाएं और उसे नामांकित भी करें। चित्र बनाने में आप रंगीन पेंसिल या स्केच पेन का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • -विज्ञान में आपको निरर्थक बातें लिखने से बचना है। विस्तृत उत्तर लिखते समय महत्वपूर्ण वाक्यों को रेखांकित अवश्य करें। आवश्यकतानुसार चित्र, समीकरण फ्लो डायग्राम अवश्य बनाएं।

Jhund Movie Download Review filmyzilla Full 1080p 720p 480p HD

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

अनिता पांडेय (सहायक अध्यापिका, जीजीआईसी सिविल लाइंस) ने कहा, ‘विज्ञान की कॉपी दो शिक्षक जांचते हैं इसलिए परीक्षा के समय आप इस बात का ध्यान रखें कि पहले खंड क समाप्त करें फिर अगले पेज से खंड -ख और उसके बाद अगले पेज से खंड-ग करें। सारे प्रश्न क्रम से करें। अगर कोई प्रश्न याद नहीं आ रहा तो उसका नंबर डालकर स्थान छोड़ दे। याद आने पर उसे बाद में कर लें। अगर आप प्रश्न को क्रम से करेंगे तो कोई भी प्रश्न अमूल्यांकित नहीं रहेगा। रफ़ कार्य करने के बाद उसे काट दें और ऊपर रफ़ कार्य लिख दें। प्रश्न का नंबर सही सही अंकित करें।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Uncategorized

Bihar Polytechnic Form 2022: बिहार पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 – DECE ऑनलाइन आवेदन

31/10/2023
Telegram-porn-channel-telegram-porn-groups-18
Uncategorized

Magadh University Bodh Gaya Bihar Admission, Result, courses, Fees 2022

23/10/2023

पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 2022

23/10/2023
Update-Aadhaar-Address-without-any-address-proof
Uncategorized

New aadhaar address update 2024 : बिना किसी प्रमाण पत्र के आधार कार्ड में पता बदले

28/01/2024
© Vijay Solutions
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?