Vijay Solutions

Sarkari Yojna & Movie Review

  • Sarkari Yojna
  • Education
  • career
  • election
  • online process
  • Tips Tricks
  • Property
  • Payment
Reading: NTSE Scholarship 2022 application form ऑनलाइन आवेदन
Share

Vijay Solutions

Sarkari Yojna & Movie Review

Search
  • Sarkari Yojna
  • Education
  • career
  • election
  • online process
  • Tips Tricks
  • Property
  • Payment
Follow US
Vijay Solutions > Uncategorized > NTSE Scholarship 2022 application form ऑनलाइन आवेदन

NTSE Scholarship 2022 application form ऑनलाइन आवेदन

04/11/2023

NTSE Scholarship 2022 : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा “राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद” द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय-स्तर की छात्रवृत्ति योजना है, जिसमे 11वी से लेकर पीएचडी तक छात्रवृति दी जाती है इस परीक्षा में उच्च बौद्धिक एवं शैक्षिक क्षमता वाले छात्रों की पहचान की जाती है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022 में केवल दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र ही बैठ सकते हैं।

Contents
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा क्या है | NTSE Exam 2022राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022 का कार्यक्रमntse scholarship exam detailsNTSE Scholarship 2022 Eligibilityराष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 चयन प्रक्रिया –ntse scholarship 2022 परीक्षा शुल्क :-आरक्षण:ntse scholarship exam syllabusntse scholarship exam detailsNTSE Scholarship 2022 application form

कक्षा 10 से आगे पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की राशि रु. 1250/- प्रतिमाह दी जाती है उसके बाद अंडरग्रेजुएट्स और पोस्ट-ग्रेजुएट्स के लिए 2000 / – रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति, पीएच.डी. को छोड़कर, जहाँ यह यूजीसी प्रतिमानकों के अनुसार प्रदान की जाती है।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा क्या है | NTSE Exam 2022

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा ( NtSE Exam 2022) एन. सी.ई.आर. टी.नई दिल्ली की एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों का पता लगाना और उनकी प्रतिभा को पोषित करना है। वर्ष 2012 से यह परीक्षा केबल कक्षा 10वी में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है।

इस योजना के अन्तर्गत कक्षा-XI में बेसिक साइंस, सामाजिक विज्ञान और वाणिज्य के पाठ्यक्रमों के लिए पी. एच.डी. स्तर तक के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे-इजिनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, प्रबंधन एवं विधि की स्नातकोतर स्तर तक की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति के रूप में सहायता प्रदान की जाती है। .

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022 का कार्यक्रम

Online Application Portal पर विद्यालय का पंजीकरण08.11.2021 से 22.11.2021 तक
 पंजीकृत विद्यालय का जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सत्यापन09.112021 से 24.11.2021 तक
आवेदकों द्वार Online Application Portal पर Registration Online Application Submission एवं Online Fee Payment (ntse exam 2020 registration last date)12.11.2021 से 12.12.2021 तक
आवेदकों द्वारा Submit किये गये Onlne Application का विद्यालयस्तर पर Online Approval17.112021 से 14.12.2021
Online प्रवेश पत्र प्राप्त करना06.12.2022 से 16.01.2022 तक
परीक्षा तिथि16.01.2022
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2022 Stage-I की औपबन्धक उत्तर कुंजी(Provisional Answer Key) Portal पर Upload किया जाना21.01.2022
परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों एवं अनतिम उत्तर कुंजी(Provisional Answer Key) पर परीक्षार्थियों द्वारा आपत्तियों की प्राप्ति हेतु अन्तिम तिथि (नियत तिथि के उपरान्त अथवा बिना वध साक्ष्य प्राप्त आपतियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा) 01.02.2022

ntse scholarship exam details

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रारम्भिक परीक्षा का स्वरूप निम्नवत है:

विषयप्रश्नो की संख्यापूर्णाकपरीक्षा की अवधिविषयवार न्यूनतम अर्हत्तांक
मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)100 100सामान्य के लिए 120 मिनट
(नेत्रहीन के लिए 150 मिनट)
सामान्य के लिए 40%
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/निःशक्त के लिए 32%
शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)100100सामान्य के लिए 120 मिनट
(नेत्रहीन के लिए 150 मिनट)
सामान्य के लिए 40%
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/निःशक्त के लिए 32%

बिहार सरकार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् बिहार, पटना की ओर से शैक्षिक सत्र 2021-22 में राज्य के विद्यालयों में कक्षा X में पढ़ रहे छात्र/छात्राओं के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022 (National Talent Search Examination 2022) का आयोजन किया जायेगा।

NTSE Scholarship 2022 Eligibility

  1. बिहार सरकार/सी. बी. एस.ई./आई. सी. एस.ई./ बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड/ बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड एवं दूरस्थ शिक्षा द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय/संस्था में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा X में पढ़ने वाले सभी छात्र/छात्रा इस परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र है।
  2. दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कक्षा X में अध्ययनरत वैसे छात्र/छात्रा आवेदन हेतु अर्हता धारण करते हैं के पूर्व में कभी भी किसी बोर्ड/संस्था से कक्षा X वी की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए हो, जो सरकारी गौधारी में नहीं हो एवं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम हो।
  3. जिस विद्यालय/संस्थान में विद्यार्थी अध्ययन कर रहा है उसे बिहार राज्य में अवस्थित होना आवश्यक है।
  4. अधिवासी (Domicile) का कोई प्रतिबंध नहीं है।
  5. आय-सीमा निर्धारित नहीं है। दूरस्थ शिक्षा से पंजीकृत छात्रों के लिये अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।
  6. राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे छात्र/छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  7. Covid-19 से उत्पन्न परिस्थिति के आलोक में कक्षा IX में उत्तीर्णाक एवं प्राप्तांक की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 चयन प्रक्रिया –

NTSE Scholarship 2022 का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा दो स्तर की होगी है।

  • प्रारंभिक परीक्षा- राज्य स्तर पर (इसका आयोजन SCERT, Patna करती है।)
  • मुख्य परीक्षा-राष्ट्र स्तर पर (इसका आयोजन NCERT, New Delhi करती है।

प्रारंभिक परीक्षा के सफल विद्याथी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होगे। मुख्य परीक्षा में सफल छात्रों का चयन छात्रवृति NTSE Scholarship 2022 हेतु किया जाएगा। छात्रवृति की संख्या-राष्ट्रीय स्तर पर प्रकृति की संख्या 2000 है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए वर्ष 2022 हेतु बिहार राज्य का कोटा N.C.E.R.T, नई दिल्ली के द्वारा निर्धारित किया जाएगा। .

ntse scholarship 2022 परीक्षा शुल्क :-

ntse scholarship 2022 परीक्षा हेतु शुल्क निम्नवत है

  • सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग-150.00 रुपया एक सौ पचास रुपया
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं निशका-75.00 (पचहत्तर रूपये)

आरक्षण:

आरक्षण का प्रबधान निम्नवत है

  1. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2020 (Stage-I) में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित/लागू आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू होगा।
  2. मुख्य परीक्षा Stage-II के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लागु आरक्षण नियमावली अनुमन्य होगी।

जाति-प्रमाण-पत्र – आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को सक्षम पदाधिकारी (अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी) से निर्गत जाति-प्रमाण-पत्र Upload करना अनिवार्य होगा। प्रमाण-पत्र Upload नहीं करने की स्थिति में सामान्य श्रेणी का सयन किया जाय।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों को आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र Upload करना अनिवार्य होगा।

निःशक्तता प्रमाण-पत्र-निशक्त आवेदकों के लिए निशक्तता से संबंधित (Civil Surgeon)/रक्षम प्राधिकार के द्वारा नियंत न्यूनतम 40% नि:शक्तता का प्रतिशत)। निःशक्तता प्रमाण-पत्र Upload करना अनिवार्य होगा। प्रमाण-पत्र Upload नहीं करने की स्थिति में None का चयन किया जाय।

परीक्षा केन्द्र परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप परीक्षा केन्द्र सभी जिला मुख्यालयों में निर्धारित किया जायेगा।

NTSE Scholarship 2022- राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022
State-Level-National-Means-Cum-Merit-Scholarship-Scheme-N.M.M.S.S.-Examination-2020-21

ntse scholarship exam syllabus

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022 का पाठ्यक्रम इस प्रकार है

मानसिक योग्यता परीक्षा के अन्तर्गत तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण, शाब्दिक, अशाब्दिक से सम्बंधित 100 प्रश्न एवं शैक्षिक योग्यता परीक्षा के अंतर्गत विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव-विज्ञान सामाजिक विज्ञान इतिहास, राजनीति विज्ञान, भुगोल एवं अर्थशास्त्र) एवं गणित विषय से 100 प्रश्न पुछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 (एक) अंक का होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रणाली के अंतर्गत 4 (चार) विकल्प वाले होंगे।

ntse scholarship exam details

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा दो पाली में आयोजित की जायेगी। जिसका विवरण निम्नवत् है

विषयपरीक्षा का समय
मानसिक योग्यता (MAT)प्रथम पाली : प्रातः 10:00 से 12:00 बजे अपराहन तक निःशक्त जनों के लिए 30 मिनट अतिरिक्त (केवल दृष्टि बाधित एवं लिखने में असमर्थ के लिए)
शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)द्वितीय पाली: अपराह्न 1100 से 300 बजे अपराहन तक निःशक्त जनों के लिए 30 मिनट अतिरिक्त (केवल दृष्टि बाधित एवं लिखने में असमर्थ के लिए)

NTSE Scholarship 2022 application form

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022 के लिए आवेदन करने के लिए SCERT PATNA के वेबसाईट www.biharscert.in पर Visit कर Online Application Portal for (NTSE) National Talent Search Examination-2022 पर क्लिक कर NTSE-2022 में Registration एवं Application Submission करना है।

छात्र/छात्रा जिस विद्यालय में अध्ययनरत है उस विद्यालयका पंजीकरण Online Application Portal पर किया जाना आवश्यक है। Portal पर Registration एवं Online Application Submission संबंधी प्रक्रिया निम्नवत् है।

जिस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा गत वर्ष 2021 की परीक्षा हेतु अपने विद्यालय का पंजीयन किया जा चुका है, वैसे विद्यालय के पंजीयन की आवश्यकता नहीं है। Portal पर जिन विद्यालयों का Registration नही हुआ है, वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य तत्काल अपने विद्यालय का Registration करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी सनी संबंधित विद्यालयों का रजिस्टेशन ससमय सुनिश्चित करायेंगे जिससे सभी अर्हताधारक छात्र/छात्रा Online आवेदन कर सके।

विहार विद्यालय परीक्षा समिति/सी. बी. एस.ई./आई. सी. एस.ई./बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड/ बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड एवं दूरस्थ शिक्षा द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय/संस्था, SCERT PATNA के वेबसाईट www.biharscert.in पर Visit कर Online Application Portal पर Registration निर्धारित समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करेंगे। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में परिषद के Help desk email Id: [email protected] एवं हेल्प लाईन न0-7782046718 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Bihar Inter First Division Scholarship 2022 online apply

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2022

Rate this post
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Uttarakhand polytechnic online application form 2022

23/10/2023
gem-registration-online-fees-
Uncategorized

GeM Registration Consultant [2025]

11/01/2025

UP Election 2022 – यूपी विधानसभा चुनाव तिथि नॉमिनेशन ओपिनियन पोल

23/10/2023
Uncategorized

VKSU Admission 2023: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन और पीजी में ऑनलाइन नामांकन तिथि निर्धारित

24/12/2023
© Vijay Solutions
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?