अगर आपको डिजाइनिंग करना पसंद है और आप फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आज के इस पोस्ट में बताऊंगा की कैसे आप फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र अपना करियर बना सकते है।
फैशन टेक्नोलॉजी का कोर्स करने के लिए देश के शीर्ष संस्थानों में शुमार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ((National Institute of Fashion Technology Entrance Examination- NIFT) का प्रवेश परीक्षा देना होगा. आगे में आपको बताऊंगा की निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFT Entrance Exam) क्या है, कौन कौन निफ्ट का फॉर्म भर सकता है. निफ्ट परीक्षा के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए और निफ्ट एग्जाम सिलेबस ( पाठ्यक्रम) क्या है बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स क्या है इस पोस्ट में सभी जनकारी मिल जायेगा तो ध्यान से पढ़े.
डिजाइनिंग एक विस्तृत इंडस्ट्री है. इसके लिए बारहवीं के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइन/ लैदर डिजाइन/ एसेसरी डिजाइन/फुटवियर डिजाइन एवं प्रोडक्शन/ लेदर गुड्स एवं एसेसरीज डिजाइन/ टैक्सटाइल डिजाइन/निटवेअर डिजाइन/फैशन कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स कर सकते है है.
निफ्ट प्रवेश परीक्षा क्या है (What is NIFT Entrance Exam in Hindi)
निफ्ट परीक्षा (NIFT) Entrance Exam) एक राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है नेफ्ट का फुल फॉर्म नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन है जो देश के विभिन्न राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थानों में डिप्लोमा, डिग्री तथा पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा लेती है यह निफ्ट फैशन के क्षेत्र में फैशन टेक्नोलॉजी ,फैशन डिजाइन, प्रबंधन और वस्त्र निर्माण में शिक्षा प्रदान करने की सर्वश्रेष्ठ संस्थान है, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ टेक्सटाइल्स, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त है
NIFT को 1986 में कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्थापित किया गया था, जो निफ्ट अधिनियम 2006 द्वारा शासित एक सांविधिक संस्थान है। वर्तमान में, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, गांधीनगर , हैदराबाद, भुवनेश्वर, कांगड़ा, कन्नूर, भोपाल, शिलॉन्ग, जोधपुर, पंचकूला, श्रीनगर, कोलकाताऔर अन्य को मिलाकर पूरे देश में निफ्ट के 17 परिसर हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 20 डिज़ाइन कॉलेजों की सूची में स्थान पाने वाला भारत का एकमात्र डिज़ाइन संस्थान है।
Also Read… प्रोडक्ट डिजाइनिंग कोर्स कर प्रोडक्ट डिज़ाइनर कैसे बनें | Product Designing Courses
फुटवियर डिजाइनर कैसे बनें? और फुटवियर (footwear) डिजाइनिंग कोर्स कैसे करें?
निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता (NIFT Exam Eligibility)
बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस) के लिए किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरुरी है. बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स के साथ 12वीं पास या इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में तीन या चार वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए. मास्टर ऑफ डिजाइन एवं मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट के लिए किसी भी विषय में अंडरग्रेजुएट डिग्री या निफ्ट/एनआइडी से न्यूनतम तीन वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है.
कोर्से | योग्यता |
बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डेस प्रोग्राम) (फैशन डिजाइन/ लेदर डिजाइन/ एसेसरीज डिजाइन/ टेक्सटाइल डिजाइन/निट. वियर डिजाइन/ फैशन कम्यूनिकेशन) | 12वीं पास |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम | फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स के साथ 12वीं पास या इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में तीन या चार वर्षीय डिप्लोमा |
मास्टर ऑफ डिजाइन एवं मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट | अंडरग्रेजुएट डिग्री या निफ्ट/एनआइडी से न्यूनतम तीन वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा |
निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयु सीमा:
बैचलर कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग (पी.डब्ल्यु.डी.) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाती है. मास्टर प्रोग्राम्स के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.
सीटों का आरक्षण
एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी.(नॉन-कीमीलेयर)/सामान्य-ई. डब्ल्यु.एस./दिव्यांगजन (पी.डब्ल्यु.डी)/विदेशी नागरिक/सार्क/एन. आर.आई/ओ.सी.आई/राज्य अधिवास, प्रत्येक प्रोग्राम हेतु सीटों का आरक्षण निम्नानुसार है
एस.सी | 15% |
एस.टी. | 7.5% |
ओ.बी.सी.(नॉन-कीमीलेयर) | 27% |
सामान्य-ई.डब्ल्यु.एस. | 10% |
दिव्यांगजन (पी.डब्ल्यु.डी) | 5% |
निफ्ट प्रवेश परीक्षा कोर्सज
NIFT प्रवेश परीक्षा के माध्यम से यूजी और पीजी कोर्स में है प्रवेश का मौका मिलता है जिसमे बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक) और मास्टर कोर्स शामिल है
बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस)
फैशन डिजाइन, लैदर डिजाइन, ऐसेसरी डिजाइन, टैक्सटाइल डिजाइन, निटवेअर डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस) कोर्स कर सकते हैं.
- फैशन डिजाइन,
- लैदर डिजाइन
- ऐसेसरी डिजाइन
- टैक्सटाइल डिजाइन
- निटवेअर डिजाइन
- फैशन कम्युनिकेशन
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक)
निफ्ट अपेरल प्रोडक्शन में बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कोर्स भी कर सकते हैं.
- अपेरल प्रोडक्शन
मास्टर प्रोग्राम:
इस संस्थान से मास्टर ऑफ डिजाइन, फैशन मैनेजमेंट, फैशन टेक्नोलॉजी कोर्स भी कर सकते हैं.
1. | मास्टर ऑफ डिजाइन |
2. | मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट |
3. | मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी |
निफ्ट प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम (NIFT Exam Syllabus)
बीडेस में प्रवेश के लिए जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) एवं क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (कैट) लिया जाता है जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) में क्वांटिटेटिव एबिलिटी, केस स्टडी, कम्युनिकेशन एबिलिटी, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, एनालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं करेंट अफेयर्स के सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते है वही क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (कैट) में क्रिएटिविटी क्षमता परीक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते है .बीएफटेक के लिए जनरल एबिलिटी टेस्ट देना होता है. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का सिचुएशन टेस्ट लिया जाता है . इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होता है जिसके लिए प्रत्येक गलत जबाब के लिए 0.25 अंक कटा जाता है।
General Ability Test– GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट )
जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) में क्वांटिटेटिव एबिलिटी, केस स्टडी, कम्युनिकेशन एबिलिटी, इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन, एनालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं करेंट अफेयर्स के सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते है
Creative Ability Test–CAT (क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट-सीएटी)
यह परीक्षा उम्मीदवार की अवधारणा विकास और डिजाइन क्षमता में सहज क्षमता और अवलोकन की शक्ति को परखने के लिए लिया जाता है। क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (कैट) में क्रिएटिविटी क्षमता परीक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाते है मतलब की उम्मीदवार के क्रिएटिविटी स्किल जाँचा जाता है। जिससे छात्र की डिजाइन टैलेंट की पता चल सके। इस क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट-सीएटी टेस्ट में छात्रों को ड्राइंग की कला का उपयोग करते हुए क्रिएटिविटी दिखानी होती है।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा नमूना पत्रों
Situation Test (सिचुएशन टेस्ट)
इस सिचुएशन टेस्ट में कोई भी सिचुएशन दे कर उम्मीदवार द्वारा एक प्रेजेंटेशन मॉडल बनने को कहा जाता है।

NIFT Exam चयन प्रकिया
इस निफ्ट परीक्षा में सभी पात्र उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया अलग-अलग है जो नीचे सूचीबद्ध दिया गया है :
बी.डिजाइन
यू.जी. डिजाइन प्रोग्रामों के लिए उम्मीदवारों हेतु, चयन प्रकिया में एक लिखित परीक्षा लिया जाता है जिसमें किएटिव एबिलिटी टेस्ट(कैट) तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट(गैट) शामिल होते हैं, इसके बाद लिखित परीक्षा के सूचीबद्ध उम्मीदवारों का सिचुएशन टेस्ट लिया जाता है।
बी.एफ.टेक.
यू.जी. फैशन प्रौद्योगिकी प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों हेतु, चयन प्रकिया में भी एक लिखित परीक्षा लिया जाता है जिसमें जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) शामिल है।
एम. डिजाइन
पी.जी. डिजाइन प्रोग्रामों के लिए उम्मीदवारों हेतु, चयन प्रकिया में भी एक लिखित परीक्षा लिया जाता है जिसमें किएटिव एबिलिटी टेस्ट (कैट) तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) शामिल होते हैं, इसके बाद लिखित परीक्षा के सूचीबद्ध उम्मीदवारों का समूह चर्चा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार (जी.डी./पी.आई) लिया जाता है।
एम.एफ.एम.
एम.एफ.एम. प्रोग्रामों के लिए, चयन प्रकिया में एक लिखित परीक्षा होती है जिसमें जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) शामिल होता है, इसके बाद लिखित परीक्षा के सूचीबद्ध उम्मीदवारों का समूह चर्चा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार (जी.डी./पी.आई) लिया जाता है।
एम.एफ.टेक.
एम.एफ.टेक. प्रोग्रामों के लिए, चयन प्रकिया में एक लिखित परीक्षा होती है जिसमें जनरल एबिलिटी टेस्ट (गैट) शामिल होता है, इसके बाद लिखित परीक्षा के सूचीबद्ध उम्मीदवारों का समूह चर्चा तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार (जी.डी./पी.आई) लिया जाता है।
NIFT Colleges List
1. | निफ्ट न्यू दिल्ली | NIFT New Delhi |
2. | निफ्ट हैदराबाद | NIFT Hyderabad |
3. | निफ्ट शिलांग | NIFT Shillong |
4. | निफ्ट चेन्नई | NIFT Chennai |
5. | निफ्ट पटना | NIFT Patna |
6. | निफ्ट नवी मुंबई | NIFT Navi Mumbai |
7. | निफ्ट गांधीनगर | NIFT Gandhinagar |
8. | निफ्ट कोलकाता | NIFT Kolkata |
9. | निफ्ट भुवनेश्वर | NIFT Bhubaneswar |
10. | निफ्ट रायबरेली उत्तर प्रदेश | NIFT Raebareli Uttar Pradesh |
11. | निफ्ट बेंगलुरु | NIFT Bengaluru |
12. | निफ्ट कांगड़ा हिमाचल प्रदेश | NIFT Kangra Himachal Pradesh |
13. | निफ्ट श्रीनगर | NIFT Srinagar |
14. | निफ्ट भोपाल | NIFT Bhopal |
15. | निफ्ट कन्नूर केरला | NIFT Kannur Kerala |
16 | निफ्ट जोधपुर | निफ्ट जोधपुर |
17 | निफ्ट पंचकूला | NIFT Panchkula |

NIFT Total Seats
S.No | Programmes | Total |
1 | बेंगलुरु | 265 |
2 | भोपाल | 90 |
3 | चेन्नई | 265 |
4 | गांधीनगर | 205 |
5 | हैदराबाद | 210 |
6 | कन्नूर | 210 |
7 | कोलकाता | 240 |
8 | मुंबई | 240 |
9 | नई दिल्ली | 295 |
10 | पटना | 180 |
11 | रेबार्ची (Raebarchi) | 150 |
12 | शिल्लोंग (Shillong) | 90 |
13 | काँगड़ा | 150 |
14 | जोधपुर | 180 |
15 | भुबनेश्वर | 180 |
16 | श्रीनगर | 60 |
17 | Total Seats | 3010 |
NIFT Course Fee | निफ्ट प्रवेश परीक्षा फीस
उम्मीदवारों को हर सेमेस्टर में NIFT शुल्क देना होगा। सभी निफ्ट यूजी पाठ्यक्रमों में आठ सेमेस्टर हैं, जबकि पीजी पाठ्यक्रमों में चार सेमेस्टर हैं। नीचे तालिका में पूरे पाठ्यक्रम शुल्क उल्लेखित किया गया है।
Course | Category | Fee (in Rs) |
---|---|---|
UG course fee for all campuses | Non-NRI | 13,10,400 |
PG course fee for all campuses | Non-NRI | 6,01,600 |
UG course fee* | NRI | 42,25,500 |
PG course fee* | NRI | 19,20,600 |
UG course fee# | NRI | 29,71,700 |
PG course fee# | NRI | 13,53,300 |
निफ्ट प्रवेश परीक्षा फीस
निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 2000 रुपये का फीस देना होता है जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का फीस ऑनलाइन पेमेंट करना होता है .
- Mera Ration 2023 UMANG राशन कार्ड नंबर से चेक करें किस महीने कितना राशन मिलेगा और Ration card की सभी जानकारी निकाले
- Dream Career Portal – ड्रीम कैरियर पोर्टल पर 560 कोर्स की मिलेगी जानकारी
- दाखिल खारिज बिहार ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस चेक – Mutation Bihar 2023
- सीडीएस परीक्षा 2023 क्या है? एनडीए और सीडीएस के बीच का अंतर है पूरी जानकारी पढ़े
- Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2023 For 71 Posts
- Waltair Veerayya Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p] Review
- Trial by Fire Download [4K, HD, 1080p 480p, 720p] Review
- Vikram Movie Download tamilplay Review 480p 720p 1080p
- Nikamma movie download filmyzilla leak online 720, 480, 1080p Review
- Jug Jug Jeeyo Download Filmyzilla Review 720, 480, 1080p
फैशन इंडस्ट्री में भविष्य
आपके जानकारी के लिए बता दू भारतीय फैशन इंडस्ट्री एक व्यापक कार्य क्षेत्र है, जिसमें डिजाइन, कॉन्सेप्ट मैनेजमेंट, डिजाइन प्रोडक्शन मैनेजमेंट, क्वालिटी कंट्रोल, प्लानिंग, फैब्रिक डिजाइन, प्रिंटिंग, फैशन ऐसेसरी डिजाइन, फैशन मर्चेडाइजिंग, टेक्सटाइल साइंस, कलर मिक्सिंग, मार्केटिंग समेत काफी अन्य कार्य शामिल हैं जिसके कारण इसमें करियर बनाने की राह में भी काफी ऑप्शन मौजूद हैं ऐसे में अगर आपका फैशन में रुचि है तो इस क्षेत्र में अच्छे करियर के सफलता के साथं-साथ अपनी एक अलग पहचान भी बना सकते हैं.
इस पोस्ट में हमने आपको बताया की निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFT Entrance Exam) क्या है ? औरNIFT Entrance Exam कैसे दे सकते हैं हमें उम्मीद है की निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFT Entrance Exam) के बारे में आपको सभी जानकारी मिल गया होगा अगर NIFT Entrance Exam पोस्ट से सम्बंधित आपके पास कोई प्रश्न है तो कृपया कमेंट कर के पूछे हम उसका जबाब जल्द से जल्द देने के कोशिश करेंगे।