Department of Revenue and Land Reforms – Bihar -बिहार खतियान – खतियान बिहार -बिहार सरकार का खतियान देखना है | जमीन का खतियान बिहार | पुराना खतियान बिहार | जमीन का खसरा कैसे निकाले |खेसरा संख्या | दाखिल खारिज online bihar |खेसरा संख्या bihar | भूलेख बिहार स्टेट | land records| bihar government | bihar land mutation online | www.lrc.bih.nic.in bihar land | bihar land registry details | land tax online bihar | bhulekh bihar 2018 | online lagan bihar |bhu naksha bihar
सबसे ज्यादा जमीन विवाद के मामले बिहार में देखे जानते है ऐसे में बिहार सरकार की ओर से लोगो के सुविधा के लिए नया खतियान ऑनलाइन किया गया है जिसकी मदद से लोग घर किसी भी जमीन का खतियान ऑनलाइन निकाल सकते है
बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व विभाग द्वारा लोगों को अपना खानदानी जमीन का खतियान निकालने के लिए ऑनलाइन सुविधा दिया है जिससे बिहार के लोग अपने पूर्वज के नाम से जमीन का खतियान निकाल सकते हैं आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूं कि किस तरीके से आप बिहार के किसी भी जमीन का खतियान निकाल सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं खतियान निकाल कर आप जान सकते हैं कि आप के दादा परदादा पिता या पूर्वज के नाम से कुल कितना जमीन है
ऑनलाइन खतियान होने से लोगो को खतियान निकलने के लिए किसी भी रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और आसानी से किसी भी जमीन का खतियान की जानकारी मिल जायगा वही इन सबसे कालाबाजरी पर भी लगाम लगेगा.
खतियान क्या होता है
खतियान जमीन का एक रिकॉर्ड होता है जिसमें उस जमीन मालिक का सभी जमीन के बारे में जानकारी होता है उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति के नाम से 10 प्लॉट है तो उस सभी दस प्लॉटों का जानकारी खतियान में एक साथ मिल जाएगा। खतियान में जमीन मालिक के नाम के साथ-साथ उसके पिता का नाम, जाति, मौजूद होता है इसके अलावा थाना नंबर,अंचल का नाम, जिला और राज्य का नाम, खाता नंबर खसरा नंबर जमीन रकबा चौहद्दी जमीन का प्रकार आदि जानकारी मौजूद होता है
जो खतियान ऑनलाइन निकाल लेंगे उसमें जमीन की सभी जानकारी होगा जैसे जमीन का खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकवा और कुछ जमीन में मौजूद हिस्सेदार का नाम होगा। अगर आप भी अपने किसी भी पूर्वज के नाम से है जमीन का खतियान निकालना चाहते हैं तो घर बैठे निकाल सकते हैं इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और आप घर बैठे खतियान निकाल पाएंगे इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें सारा जानकारी आपको मिल जाएगा कि किस तरीके से आप बिहार खतियान ऑनलाइन निकाल पाएंगे।
बिहार का खतियान कितने प्रकार के होता है
बिहार में कई प्रकार में बांटा गया है सभी की जानकारी नीचे दिया गया है
- रैयती खतियान : – रैयती खतियान सभी प्रकार के खतियान में से सबसे महत्वपूर्ण खतियान होता है इसके अंतर्गत बिहार के निवासी के जितने भी जमीन हैं वह सभी रैयती खतियान कहलाता है. इस रैयती खतियान खतियान में भूमि धारी व्यक्ति का सभी जानकारी लिखा होता है.
- सिकमी खतियान : – बटाई हुंडा अथवा चौथाई के रूप में दिए गए जमीन का बना हुआ खतियान को सिकमी खतियान कहते हैं इस खतियान में बटाई हुंडा अथवा चौथाई मैं मिले जमीन के बारे में सभी जानकारी लिखा हुआ होता है
- मुस्त्वाहा खतियान:- पहले के समय में लोगों को दान, इनाम या उपहार के रूप में भूमि दी जाती थी इस तरीके से मिले जमीन का जो खतियान बना उसे मुस्तफा खतियान कहां जाता है
- मुक्त तनाजा खतियान:- विवादित जमीन का जितना भी खतियान बनाया गया उन सभी खतियान को मुक्त तनाजा खतियान का जाता है इस खतियान में सिर्फ ऐसे जमीर को शामिल किया गया जो विवादित है मतलब जिस जमीन पर दो पक्षों में विवाद चल रहा है और अभी फैसले होने का इंतजार है तो ऐसे जमीन का फैसला होने तक मुक्त राजा खतियान बनाया गया था
- बिहार सरकार खतियान- बिहार सरकार के अंतर्गत जितने भी सरकारी जमीन था उन सभी का जो खतियान बनाया गया उसे बिहार सरकार खतियान कहा गया है इसके अंतर्गत सरकारी जमीन जंगल नदी पर्वत समुद्री क्षेत्र आदि आता है यह सभी जमीन सरकारी थे जो कि राज्य सरकार के अंतर्गत आता है
- भारत सरकार खतियान :- भारत सरकार खतियान में भारत सरकार के पास जितने भी सरकारी जमीन थे उन सभी को भारत सरकार खतियान कहा गया है इसके अंतर्गत जंगल नदी बांध पर वाद समुद्री क्षेत्र टापू आदि आता है ऐसे खतियान में इन सभी का जानकारी मौजूद होता है
कैसे निकाले खतियान
खतियान निकालने के लिए सबसे पहले Department of Revenue and Land Reforms – Bihar के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जाना होगा
बिहार के खतियान निकाल कर के आप चेक कर सकते हैं कि आप के दादा परदादा या आपके पिता के नाम से कितना जमीन था क्योंकि बिहार सरकार के द्वारा जितने भी पुराने जमीन था उन सभी का नया खतियान बनाया गया था और उस खतियान को बिहार सरकार के द्वारा अपलोड किया गया था ताकि जो है सभी लोग जान सके कि उनके नाम से कितना जमीन है
बिहार के प्रॉपर्टी रजिस्ट्री दस्तावेज का नकल ऑनलाइन निकाले
इसके बाद बिहार के सभी जिला का नक्सा दिख जायगा जिसमे से जिस भी जिला के जमीन का खतियान देखना होगा उस पर क्लिक करना है

जिला चुनने के बाद उस जिला का मैप दिखेगा साथ ही ये भी जानकारी दिखेगा
- कुल अंचल
- कुल मौजा
- खाताधारी
- कुल खाता
- कुल खेसरा
इस में से अंचल चुनना है

अंचल चुनने के बाद मौजा ( गांव ) का नाम चुनना होगा जिसके बाद जिस भी मौजा को चुननेगे वो पीला हो जायगा

उसके बाद ये सभी विकल्प से खोजने के लिए दिखेगा
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
- खाता संख्या से देखें खेसरा संख्या से देखें
- खाताधारी के नाम से देखें
खाता, खेसरा, मौजा या खाताधारी के नाम से खोजे
1. मौजा के समस्त खातों के नाम अनुसार देखें- जिस भी गांव को आपने चुना है उस गांव में जितने भी व्यक्ति के नाम से खतियान है उन सभी का आप नाम देख सकते हैं और उनके नाम से कितना जमीन है वह चेक कर सकते हैं इसमें या होगा कि उस गांव में जितने भी लोगों का जमीन होगा उस सभी का नाम आ जाएगा।
2. मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें – गांव का खतियान खेसरा नंबर ( प्लॉट संख्या ) के मदद से देख सकते हैं
3.खाता संख्या से देखें – अगर आपके पास जमीन का खाता संख्या है तो आप खाता नंबर लिख कर के खाता खोजे पर क्लिक करेंगे तो आपको जो है उस जमीन का असली मालिक कौन है किसके नाम से वह खतियान है वह सब दिखा देगा
4. खेसरा संख्या से देखें:– अगर आपके पास खेसरा संख्या है मतलब जो आपका जमीन है उसका प्लॉट नंबर अगर आपके पास है तो आप यह वाला ऑप्शन करके और अपना खेसरा नंबर जमीन का आप जाना चाहते हैं उसका खेसरा नंबर लिख कर के आपको जो है सर्च करना होगा।
5 .खाता धारी के नाम से देखें – जिसके नाम से जमीन है उसके नाम से अगर आप सर्च करना चाहते हैं तो यह वाला ऑप्शन चुनने के बाद आपको खाताधारी के नाम लिखना होगा और उसके बाद जो है खाता खोजे पर क्लिक करके सर्च करना होगा
जिस भी विकल्प से खोजना होगा उसको चुनने के बाद खाता खोजने पर क्लिक करना होगा
खतियान बिहार डाउनलोड करें
जिसके बाद खोजा हुआ जमीन का रैयतधारी का नाम,खाता, खेसरा दिख जायगा जिसके सबसे दाहिने तरफ अधिकार अभिलेख के नीचे देखें दिखेगा जिसपर क्लिक करने के बाद खतियान का वेब कॉपी दिख जायगा जिसमे जमीन सभी जानकारी उपलब्ध होगा

इस खतियान में सभी रैयतों का नाम होता है मतलब यह कि सभी जमीन मालिक के नाम लिखा हुआ होता है इसके अलावा उनके पिता का नाम लिखा होता है साथ ही खेत नंबर खेत का चौहद्दी खेत का प्रकार और जमीन कितना एकड़ में है या कितना डिसमिल में है या कितना हेक्टेयर में है यह सारा जानकारी लिखा हुआ होता है

ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को दिखे और लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए हमारा YouTube चैनल Subscribe जरूर करे , अगर इस पोस्ट से सम्बंधित आपके पास कोई प्रश्न है तो कृपया कमेंट कर के पूछे | हम उसका जबाब जल्द से जल्द देने के कोशिश करेंगे
Khatiyan Bihar (खतियान बिहार) District List
# | District |
---|---|
1 | Araria |
2 | Arwal |
3 | Aurangabad |
4 | Banka |
5 | Begusarai |
6 | Bhagalpur |
7 | Bhojpur |
8 | Buxar |
9 | Darbhanga |
10 | Gaya |
11 | Gopalganj |
12 | Jamui |
13 | Jehanabad |
14 | Kaimur |
15 | Katihar |
16 | Khagaria |
17 | Kishanganj |
18 | Lakhisarai |
19 | Madhepura |
20 | Madhubani |
21 | Munger |
22 | Muzaffarpur |
23 | Nalanda |
24 | Nawada |
25 | Pashchim Champaran |
26 | Patna |
27 | Purba Champaran |
28 | Purnia |
29 | Rohtas |
30 | Saharsa |
31 | Samastipur |
32 | Saran |
33 | Sheikhpura |
34 | Sheohar |
35 | Sitamarhi |
36 | Siwan |
37 | Supaul |
38 | Vaishali |
Bihar Khatiyan Helpline Number
खतियान निकलने या डाउनलोड करने में किसी भी तरह का परेशानी आता है तो इसके लिए बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो इस प्रकार है – हेल्पलाइन नंबर – 1800-345-6215 , ईमेल – revenuebihar@gmail.com
प्रॉपर्टी रजिस्ट्री दस्तावेज का नकल ऑनलाइन निकाले | property-partition-mutation | दाखिल ख़ारिज कि स्थिति जाने | स्टाम्प पेपर पर लिखना सीखे | Bihar land property registry process | LPC सर्टिफिकेट | मलगुजारी रसीद ऑनलाइन जमा करे | DAKHIL KHARIJ
I Want to download khatiyan of indrukh Mauja under Munger district, Bihar. Please help me.
mmmmmmmmmmmmmm
हम अपने जमिन का खतियान का प्रचा निकल वाये हे। लेकिन उस में चोहदी नहीं है किया करें
Adhaar Card Download
Mere pitaji ka jam in net par nahi chadha hi q?
Mere pitaji ka jamin net par nahi chadha hi q?