Vijay Solutions

Sarkari Yojna & Movie Review

  • Sarkari Yojna
  • Education
  • career
  • election
  • online process
  • Tips Tricks
  • Property
  • Payment
Reading: किसान को मिलेगा 50 की राशि, New pm kisan samman yojana 2023 apply online for bihar
Share

Vijay Solutions

Sarkari Yojna & Movie Review

Search
  • Sarkari Yojna
  • Education
  • career
  • election
  • online process
  • Tips Tricks
  • Property
  • Payment
Follow US
Vijay Solutions > Uncategorized > किसान को मिलेगा 50 की राशि, New pm kisan samman yojana 2023 apply online for bihar

किसान को मिलेगा 50 की राशि, New pm kisan samman yojana 2023 apply online for bihar

16/01/2024

pm kisan samman yojana, kisan samman yojana, pradhanmantri kisan samman yojana, kisan samman yojana status, pm kisan samman yojana status, pradhan mantri kisan samman yojana,

Contents
pm kisan samman yojana का प्रमुख उद्देश्यकृषक पुरस्कार हेतु शर्ते/मापदण्ड –किसान की पात्रता,pradhanmantri kisan samman yojanaकृषि प्रक्षेत्र –उद्यान प्रक्षेत्र –मस्यपालन –गायपालन –बकरी पालन –pm kisan samman yojana में आवेदन देने एवं चयन की प्रक्रियाkisan samman yojana, आवेदक को आवेदन के साथ निम्न कागजात संलग्न करना होगाpm kisan samman yojana registration?

pradhanmantri kisan samman yojana : बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत किसानो को kisan samman yojana में पुरस्कार के साथ साथ प्रोत्साहन राशि भी दिया जाता है प्रत्येक प्रखंड में हर क्षेत्र के लिए अलग अलग किसान को चुना जाता है जिसमे धान, गेहूं, आलू, मक्का, मखाना, पशुपालन और बकरीपालन के साथ मत्स्यपालन में भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को kisan samman yojana में 50 हजार तक का लाभ दिया जाता है।

इस आत्मा योजना के आयोजन में खेती करने का बेहतरीन गुण सिखाया जाता है जिससे कृषि से किसानो को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो और आय में भी बढ़ोत्तरी हो सके।

pm kisan samman yojana का प्रमुख उद्देश्य

  • अतिविशिष्ट/उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों की उपलब्धियों को अन्य किसानों के बीच प्रचारित करना ताकि वे इसे अपनाकर इसका लाभ उठा सकें।
  • राज्य में अतिविशिष्ट/उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना।
  • कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध क्षेत्रों की उन्नत तकनीकी को जल्द से जल्द कृषकों के बीच प्रचारित एवं प्रसारित करना।
  • किसानों के बीच प्रतियोगिता की भावना विकसित करना।
  • किसानों को सशक्त एवं स्वावलम्बी बनाना।

कृषक पुरस्कार हेतु शर्ते/मापदण्ड –

kisan samman yojana के लिए किसानों के चयन हेतु मापदण्ड प्रक्षेत्रवार निम्न प्रकार से हैI.

  • खाद्यान्न फसल– इस क्षेत्र में चयन का आधार गुणवत्तापूर्ण अधिकतम उत्पादकता (क्वि०/एकड़) होगी। उत्पादकता का निर्धारण खेत में 10m x 5m = 50 वर्गमीटर में फसल जाँच कटनी आयोजित कर किया जाएगा।
  • उद्यानिक फसल – इस क्षेत्र में कृषक पुरस्कार हेतु उद्यान निदेशालय द्वारा निर्गत शर्त _ एवं मापदण्ड के अनुसार किया जाएगा।
  • गायपालन – गायपालन के लिए कृषक पुरस्कार हेतु निदेशक पशुपालन, बिहार, पटना द्वारा निर्गत शर्त एवं मापदण्ड के अनुसार निम्नांकित विवरणी के अनुसार किया जाएगा
    • न्यूनतम उत्पादकता प्रति गाय (संकर नस्ल) – 10 लीटर प्रति शाम (औसत)
    • न्यूनतम उत्पादकता प्रति गाय (देशी नस्ल) – 05 लीटर प्रति शाम (औसत)
  • बकरी पालन – बकरीपालन के लिए संबंधित किसान के पास किसान पुरस्कार हेतु उत्पादकता का निर्धारण निम्न प्रकार से किया जाएगा
Name of BreedAdult Body (Wt.)Litter sizeMilk
Black Bengal30 kg. Buck23 KG. DOE
  • मत्स्यपालन – मत्स्यपालन के लिए किसान पुरस्कार हेतु तालाब की उत्पादकता मिश्रित मत्स्य पालन (composite Fish Culture) की स्थिति में 04 टन एवं पंगेशियस मछली पालन में न्यूनतम 20 टन प्रति हे0 होना अनिवार्य है। साथ ही मत्स्य बिक्री का ब्योरा पंजी में संधारित हो।

ये भी पढ़े: किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेगा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों को

किसान की पात्रता,pradhanmantri kisan samman yojana

किसान पुरस्कार के लिए किसान की पात्रता निम्न प्रकार से होगी।

कृषि प्रक्षेत्र –

संबंधित किसान कृषि (खाद्यान्न) के क्षेत्र में कम-से-कम आधा एकड़ में फसल लगाया हो।

उद्यान प्रक्षेत्र –

संबंधित क्षेत्र में चयन का आधार उद्यान निदेशालय द्वारा तैयार किया जाएगा।

मस्यपालन –

  • इसके लिए संबंधित किसान के पास कम से कम एक तालाब उपलब्ध हो जिसका जलक्षेत्र न्यूनतम 0.5 एकड़ होना चाहिए।
  • मत्स्य पालन में हेतु, इयरलिंग (09-12 माह पुराना बीज) का संचय, मत्स्य आहार का नियमित प्रयोग, जलीय गुणवत्ता का नियमित जाँच, बिमारी के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय आदि किया जा रहा हो।
  • मत्स्य पालक के द्वारा मात्स्यिकी संबंधी सभी गतिविधी का संधारण (बीज संचय, मत्स्य आहार उपयोग, मछली एवं पानी जाँच एवं प्रबंधन) नियमित किया जा रहा हो।
  • तालाब की उत्पादकता मिश्रित मत्स्य पालन (composite Fish Culture) की स्थिति में 04 टन एवं पंगेशियस मछली पालन में न्यूनतम 20 टन प्रति हे0 होना अनिवार्य है। साथ ही मत्स्य बिक्री का ब्योरा पंजी में संधारित हो।
  • संधारित पंजी में मछली बिक्री करने वाले बाजार, थोक बिक्रेता एवं खुदरा बिक्रेता का नाम, मछली का वजन तिथिवार अंकित हो।
  • प्रखंड स्तर पर मत्स्य प्रक्षेत्र में ऑन लाईन प्राप्त सभी आवेदन का जाँच गठित उत्पादकता जाँच/मूल्यांकन समिति के द्वारा किया जाएगा।
  • मत्स्य प्रक्षेत्र से प्राप्त आवेदन पत्रों एवं संलग्न कागजातों का संधारण प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
  • मत्स्य प्रक्षेत्र के आवदेन पत्रों एवं संलग्न कागजातों की एक प्रति प्रखंड तकनीकी प्रबंधक द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana-PMMSY)

गायपालन –

इसके लिए संबंधित किसान (pm kisan samman yojana) के पास कम से कम दो दूधारू गाय {(संकर नस्ल)/ (देशी), उपलब्ध हो।

बकरी पालन –

बकरीपालन के लिए संबंधित किसान के पास कम से कम 10 बकरी एवं 01 बकरा का इकाई उपलब्ध होना चाहिए।

पुरस्कार हेतु न्यूनतम उत्पादकता का निर्धारण – आवेदक को अपने फसल/ईकाई का प्रति ईकाई औसत उत्पादकता निम्न से कम नहीं होना चाहिए।

व्यवसाय/ ईकाई का नामन्यूनतम उत्पादकता प्रति ईकाई
धान60 क्वि० प्रति हेक्टेयर
रबी संकर मक्का80 क्वि0 प्रति हेक्टेयर
गेहूँ40 क्वि0 प्रति हेक्टेयर
आलू250 क्वि0 प्रति हेक्टेयर
गाय पालन (संकर नस्ल)10 लीटर दूध प्रति गाय प्रति शाम (औसत)
गाय पालन (देशी)05 लीटर दूध प्रति गाय प्रति शाम (औसत)
बकरीपालन (ब्लैक बंगाल)Buck – 30 kg, DOE 23 kg. and Litter Size – 03
प्याज200 क्वि० प्रति हेक्टेयर
मछलीपालन क. Composite Fish Culture 40 क्वि0 प्रति हेक्टेयर , ख. पंगेशियस 200 क्वि० प्रति हेक्टेयर
(मत्स्य बिक्री का ब्योरा पंजी में संधारित हो।)

pm kisan samman yojana में आवेदन देने एवं चयन की प्रक्रिया

किसानों का निबंधन – इच्छुक किसान विहित प्रपत्र अनुसूची-1, 2 तथा 3 में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्यपालन प्रक्षेत्रों में चिन्हित व्यवसाय के लिए ऑन-लाईन आवेदन करेंगे।

एक किसान एक से अधिक प्रक्षेत्र के लिए भी आवेदन दे सकते हैं तथा कृषि विभाग के वेबसाईट पर पंजीकृत किसान ही आवेदन कर सकते हैं परन्तु पशुपालक एवं मत्स्यपालक के लिए यह अनिवार्य नहीं होगा। इसके स्थान पर पहचान पत्र/आधार कार्ड/किसान क्रेडिट कार्ड/राशन कार्ड अनिवार्य होगा।

kisan samman yojana, आवेदक को आवेदन के साथ निम्न कागजात संलग्न करना होगा

पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/आधार कार्ड/किसान क्रेडिट कार्ड/राशन कार्ड आदि में से किसी एक की प्रति ऑन लाईन अपलोड करना होगा।

किसान अपने प्रखंड के ई-किसान भवन में जाकर निःशुल्क रूप में आवेदन पत्र भर सकते हैं। परियोजना निदेशक, आत्मा/प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ऑन लाईन आवेदन भराने में किसानों की मदद करेंगे। सभी प्रक्षेत्रों के ऑनलाईन आवेदनपत्र संबंधित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के यहाँ जमा होंगे।

ये भी पढ़े: अब हर किसान को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये और किसानों के लिए पेंशन योजना भी शुरू

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कृषि प्रक्षेत्र के आवेदन पत्रों एवं संबद्ध कागजातों को परियोजना निदेशक, आत्मा को, उद्यान प्रक्षेत्र के आवदेन पत्रों का सहायक निदेशक उद्यान को, पशुपालन प्रक्षेत्र के आवेदन पत्रों एवं संबद्ध कागजातों को जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा मत्स्य प्रक्षेत्र के आवेदन पत्रों एवं संबद्ध कागजातों को जिला मत्स्य पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

निर्धारित उत्पादकता से कम उत्पादकता प्राप्त होने पर संबंधित किसान पुरस्कार के योग्य नहीं माने जायेंगे।

pm kisan samman yojana registration?

pradhanmantri kisan samman yojana के ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले http://103.38.129.98/Bametireg/RegistrationForm.aspx वेबसाइट पर जाना होगा, जहाँ आत्मा योजना – 2022-2023 अंतर्गत किसान पुरस्कार कार्यक्रम नाम से एक फॉर्म खुलेगा

pm kisan samman yojana online apply
pm kisan samman yojana online apply

जिसके बाद नया पंजीकरण के लिए पूछा जायेगा, अगर किसान का DBT Agriculture वेबसाइट पर किसान रजिस्ट्रेशन हुआ होगा तो यहाँ रजिस्ट्रेशन (kisan samman yojana registration) करने के जरुरत नहीं है अगर नहीं हुआ होगा तो नीचे दिए गए वीडियो को देख कर किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते है

  1. अगर किसान पंजीकरण संख्या है तो सर्वप्रथम पंजीकृत किसान पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद 14 अंकों का पंजीकरण संख्या एवं अन्य सूचनाओं को भरें/ अंकित
    करें।
  3. Proceed to Apply पर क्लिक करें।
  4. आवेदन प्रपत्र का सृजन होगा जिसमें सभी सूचनाओं को अंकित करना अनिवार्य है। अगर किसी कॉलम में कोई सूचना नहीं है तो कॉलम के सामने 0 (शून्य) अंकित करें।
  5. फोटो का स्कैन कॉपी 50 KB तक JPG Format में अपलोड करें।
  6. किसान के हस्ताक्षर का स्कैन कॉपी 30 KB तक JPG Format में अपलोड करें।
  7. पहचान पत्र का स्कैन कॉपी 200 KB तक JPG Format में अपलोड करें।
  8. शपथपत्र पर क्लिक करें।
  9. Print वटन पर क्लिक करने पर भरा हुआ आवेदन पत्र सृजित हो जाएगा जिसका Print ले सकते हैं अथवा सुरक्षित रख सकते हैं।

आत्मा योजना के सभी स्टेप देखने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखे और और लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए हमारा YouTube चैनल Subscribe जरूर करे , अगर आत्मा योजना से सम्बंधित आपके पास कोई प्रश्न है तो कृपया कमेंट कर के पूछे । हम उसका जबाब जल्द से जल्द देने के कोशिश करेंगे।

Rate this post
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड

10/10/2023

BRABU Part 1 Exam Form online Apply – आज से भरे जायेंगे बीआरए ग्रेजुएशन पार्ट 1 परीक्षा फॉर्म

23/10/2023
Uncategorized

NVS Admit Card 2022 Class 6th Download Jawahar Navodaya

23/10/2023

UGC हेल्पलाइन नंबर – समस्या समाधान के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर और ईमेल 2

23/10/2023
© Vijay Solutions
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?